Saraikela (संजीव मेहता) : इंडो डैनिश टूल रूम जमशेदपुर के 2026 का डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. साथ ही प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है. बता दें कि आईडीटीआर में चार वर्षीय डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग अंडर मैकेनिकल एवं तीन वर्षीय डिप्लोमा इन मेकाट्रोनिक्स दो ट्रेडों की पढाई होती है.
दोनों कोर्स जाॅब ओरएंटेड है जिसमें मारूति सुजूकी, होंडा मोटर, सीएट टायर, टाटा एडवांस सिस्टम, टाटा कमिंस, टिमकेन इंडिय, आरकेएफएल जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों में कैंपस होता है. इस संदर्भ में संस्थान के जेनरल मैनेजर रविन्द्र कुमार ने बताया कि डीबीएमएस स्कूल कदमा में डिप्लोमा परीक्षा का सेंटर बनाया गया था. लगभग 86 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया.

मजिस्ट्रेट देवेश कुमार की मौजूदगी में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुआ. उसी दिन संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने काॅपी का मूल्यांकन कर परिणाम की घोषणा कर दी. आगामी 10 जुलाई से मेरिट के आधार कैटगरीवाईज सफल रहे छात्र-छात्राओं का नामांकन प्रारंभ होगा जो 21 जुलाई तक चलेगा. परीक्षा के सफल संचालन के लिए उन्होंने मजिस्ट्रेट देवेश कुमार,आईडीटीआर एवं डीबीएमएस के अधिकारियों ,शिक्षकों एवं कर्मचारियों को धन्यबाद दिया.






