Advertisements
Advertisement
रांची : झारखंड में लगातार ईडी की कार्रवाई और जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। आज ईडी द्वारा साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम से पूछताछ की जाएगी। रांची स्थित ईडी कार्यालय में कई सवालों की लिस्ट तैयार की गई की गई है। सूत्रों के अनुसार जिसका जवाब साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम को देना है। बताया जा रहा है कि पूछताछ साहिबगंज में हुए 1000 करोड रुपए के अवैध खनन और मनी लांड्री केस के सिलसिले में की जा रही है। एसपी नौशाद आलम पर आरोप है कि उन्होंने अवैध खनन और मनी लांड्री केस में गवाह रहे विजय हांसदा पर दबाव बनाया था।इसी सिलसिले में आज ईडी द्वारा पूछताछ की जाएगी।
Advertisement




