Advertisements

Advertisement
संवाददाता हरि शर्मा : चक्रधरपुर रेल मण्डल के राऊरकेला से टाटानगर तक आज से नई मेमू पैसेंजर ट्रेन शुरू हुई। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी का माहौल है। आज सुबह राऊरकेला से टाटानगर तक आ रही इस ट्रेन का,मनोहरपुर, गोईलकेरा व चक्रधरपुर में भाजपाई और आम लोगों ने बाजे-गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।इस दौरान जहां गोईलकेरा में पुर्व विधायक गुरु चरण नायक अपने कार्यकर्ताओं संग ट्रेन का स्वागत किया। जबकि चक्रधरपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा के द्वारा ट्रेन के आगमन पर ड्राइवर एवं सहचालक को माला पहनकर स्वागत किया।
Advertisement




