सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने अरुण राणा से जेवरात लूट की मामले को गंभीरता से लेते हुए, जांच टीम गठित कर मामले के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा। लूट कांड की सूचना मिलते ही त्वरित अधिकारियों के निर्देश देते हुए जांच टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि अरुण राणा का सोना चांदी का सरायकेला मार्केट में दुकान है। जहां से दुकान बंद कर थैले मे सोना चांदी रखकर घर के समीप पहुंचे ही, थे कि पहले से मौजूद कुछ लोगों द्वारा उनको धक्का मार कर गिरा दिया गया, और सोना चांदी के थैले को लेकर फरार हो गए। जिसकी जांच पुलिस पदाधिकारी गंभीरता से कर रहे हैं । कई बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारी जांच कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि शीघ्र ही मामले का उदभेदन कर खुलासा किया जाएगा।

May 5, 2026 8: 29 pm
Breaking
- चोरों का आतंक, 7 एलएफ के सिक्युरिटी सर्विसेज ऑफिस के सामने से 2 चोरों ने चुरा ली स्कूटी, सीसीटीवी में हुए कैद
- हाई टेंशन तार से झूलसने से दोनों पैर गंवा चुके बालक को mgm अस्पताल ने नयी जिंदगी देकर उसके ही पैरो पर किया खड़ा
- बाया सरदार की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी सुनीता सरदार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कराई थी, पुलिस ने सुलझाई बाया सरदार की मर्डर मिस्ट
- राम कृष्णा फोर्जिंग कास्टिंग सॉल्यूशन में मजदूरों का प्रदर्शन, रोजगार व सेटलमेंट की मांग तेज
- क्या पांच राज्यों के चुनावी परिणाम, झारखंड के सत्ता समीकरण पर डालेंगे असर? कहीं झारखंड के राजनीतिक समीकरण बदलने वाली तो नहीं!
- टॉर्च की रोशनी में सर्जरी पर बवाल, प्रभारी डॉक्टर सस्पेंड
- राजनगर अस्पताल की घटना पर भाजपा का धरना, दोषियों पर कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग
- बंगाल में बीजेपी के उदय टीएमसी के बुझे चिराग। ममता बनर्जी के सियासी सत्ता खत्म , अब बीजेपी की सरकार।



