Advertisements
Advertisement

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले के सभी थाना क्षेत्र, ओपी क्षेत्र एवं यातायात विभाग द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर संध्या 7:00 से रात्रि 9:00 बजे तक जिले के सभी थाना क्षेत्रो, यातायात एवं ओपी क्षेत्र में चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से कांड्रा, गम्हरिया, आदित्यपुर, आर आईटी, कपाली ईचागढ तिरूलडीह सरायकेला चौका सहित सभी थाना क्षेत्रो में चलाया गया। जिसमें कई लोगों पर करवाई किए जाने की सूचना सूत्रों के अनुसार मिली है।
Advertisement




