
रांची : होने वाले आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य में बड़े पैमाने पर आईएएस आईपीएस सहित पुलिस विभाग एवं अन्य सभी विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग प्रारंभ हो चुके हैं। दो से तीन चरणों में ट्रांसफर पोस्टिंग पुलिस विभाग सहित अन्य विभाग में करने को लेकर तैयारियां चल रही है, और हो रही है । सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य के दागी और शिकायत के आधार पर कई पदाधिकारीयो को भी हटाया जा सकता है। वही सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री और सरायकेला के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार को भी चुनाव आयोग के निर्देश पर बदले जा सकते हैं। चुनाव आयोग द्वारा राज्य के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा गया है कि, वैसे पदाधिकारीयो का स्थानांतरण शीघ्र किया जाए, जो लगभग ढाई से 3 वर्षों तक एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। साथ ही उन अफसर को भी हटाने को कहा गया है जो आयोग के नजर में दागी है या पहले उन्हें चुनाव कार्य से अलग रखने का निर्देश दिया गया है। इसी श्रेणी में जमशेदपुर डीसी मंजूनाथ भजंत्री समेत राज्य के कई अफसर हैं। चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि पिछले चुनाव में जिन पदाधिकारीयो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। वैसे अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से दूर रखा जाए। चुनाव आयोग के पत्र मिलते ही, राज्य सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग और स्क्रूटनी करनी शुरू कर दी है। वहीं चुनाव आयोग ने स्पष्ट कहा है कि कोई अफसर अगर अपनी गृह जिला में तैनात है तो उन्हें भी हटाकर सूचित करें। सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को लेकर भी शिकायतें चुनाव आयोग में की गई है । वही आपराधिक मामला कोर्ट में जिनके ऊपर लंबित है वैसे पदाधिकारी को भी चुनाव ड्यूटी से अलग रखने का चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है। जिसके आलोक में चुनाव आयोग के पत्र को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करते हुए ट्रांसफर पोस्टिंग की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह तक सभी के ट्रांसफर पोस्टिंग हो जाएंगे ।




