
जमशेदपुर : जमशेदपुर सोनारी थाना क्षेत्र से पिस्तौल और जिंदे कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। Ccr dysp अनिमेष गुप्ता ने सोनारी थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि 14 नवम्बर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सोनारी निर्मलनगर विलास बस्ती के रहने वाले प्रदीप गोराई किसी घटना को अंजाम देने के लिए पिस्टल लेकर घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। जिसकी जांच करने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिससे पूछताछ करने पर बताया कि उसने यह पिस्टल जनता बस्ती के रहने वाले वीरेन सरदार से ली है। जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया है। dysp ने बताया कि प्रदीप पूर्व में भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस गिरफ्तार दोनो से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




