
जमशेदपुर : लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज परिसर में बिरसा मुंडा जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। प्रभारी प्राचार्य डा. विनय कुमार गुप्ता (विभागाध्यक्ष,राजनीति विज्ञान) ने बिरसा मुंडा की तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा को हमेशा एक राष्ट्रीय नायक और जनजातीय अधिकार आंदोलन के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। उन्हे धरती आबा या पृथ्वी पिता के नाम से भी जाना जाता है। उनके जन्म दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की परंपरा की शुरुवात कि जो हर झारखंडवासियों और देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उनके जन्म दिवस पर ही झारखंड की स्थापना हुई थी। स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी उन्हें नमन करते हैं।इस अवसर पर डा. सुधीर कुमार, डा. संतोष कुमार , डा. शबनम परवीन, प्रो. सलोनी रंजने, डा. प्रशांत, प्रो . मोहन साहू, प्रो. प्रमीला किस्कू तथा डा. रानी तथा विनय कुमार उपस्थित थे।




