
जमशेदपुर: हिन्दू का पावन महीना सावन के पहली सोमवारी पर देश के विभिन्न शहरों एवं मंदिरों सहित जमशेदपुर शहर के विभिन्न मंदिरो और शिवालयों में भक्तो की भारी भीड़ उमड़ी उमड़ी हुई है । इस बार के सावन को खास माना जा रहा है। क्यों कि पहला सोमवारी सोमवार को पड़ने से इसे काफी शुभमांना जा रहा है । वही इस बार 5 सोमवार पड़ने से इसे खास संयोग माना जा रहा है। सोमवारी को लेकर शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी भक्तगण भगवान शिव की पूजा अर्चना करने पहुंचे, जहां शिवलिंग पर बेलपत्र दूध जल फल चढ़ाकर कुंवारिया अच्छे वर की कामना की । वही सुहागन पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख शांति की कामना की।
इसे लेकर जमशेदपुर के विभिन्न मंदिरों और शिवालयों के अलावा टेल्को के भुनेश्वरी मंदिर,भालूबासा शिव मंदिर ,कदमा रांकनी मंदिर,साकची शीतला मंदिर और नव निर्मित जीर्णोद्वार हुए बिड़ला श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तो की भारी भीड़ रही। वही मंत्री बना गुप्ता द्वारा कदमा रंकणी मंदिर में पत्नी सुधा गुप्ता के साथ पूजा की गई




