
जमशेदपुर : बीती रात सिद्दगोड़ा थाना अंतर्गत कालू बागान में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बता दे की कालू बागान में दो पक्षों में कई महीनो से विवाद चले आ रहा है। जिसे लेकर जनवरी माह में एक युवक की पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से यह रंजिश गहराता चला जा रहा है।बीती रात एक पक्ष के दो युवक कालू बागान गए हुए थे। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उन दो युवकों में से एक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग की घटना घटी जिसमें एक बच्चे के अलावा एक युवक को भी गोली लगी जिन का इलाज टीएमएच में चल रहा है।इस घटना के बाद पर वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने नाम जद अभियुक्तों में से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जिसमें से एक अभियुक्त को घटनास्थल पर ही लोगों ने पकड़ के पुलिस के हवाले किया था। जिसके पास से एक पिस्तौल एक भुजाली और एक बाइक बरामद की है।गिरफ्तार तीनों अभियुक्त बिरसानगर के परमजीत सिंह उर्फ निक्की,चरणजीत सिंह उर्फ चन्ने और गोलू उर्फ मंजीत को पुलिस ने न्याय की रियासत में भेज दिया है।




