
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्तिथ विजय गार्डन में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले रात में खाली घरों में चोरी घटना घट रही थी,अब दिनदहाड़े दोपहर में ही गाड़ियों की बैटरी चोरी होने लगी है। जिससे फ्लैट वासी सकते में है। वही फ्लैट में संचालित सुरक्षा एजेंसी और बिरसानगर पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ अक्रोषित है । चोरों का मनोबल इतना बड़ा हुआ है कि विजय गार्डन के गेट में तैनात गार्ड को चकमा देकर अंदर प्रवेश कर जा रहे हैं और गाड़ियों की सामानों की चोरी कर ले रहे है। एसी ही घटना बीते दिन चोर ने दिनदहाड़े 4 बजे से साढ़े 4 बजे के बीच फ्लैट नंबर 42 के आतिश दीपंकर और 44 के रहने वाले ए के झा की पार्किंग में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल की बैटरी चोरी कर ली। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। जिसमें एक चोर बाइक लेकर आता है और पार्किंग स्थल पर खड़ी दोनों गाड़ियों की बैटरी आराम से खोल कर ले जाता है। इतना ही नहीं बैटरी लेकर आराम से चोर कॉलोनी से बाहर भी चला जाता है।लेकिन इसकी भनक गेट में मौजूद गार्ड को लगती तक नहीं है।इस घटना के बाद से एक बार फिर कॉलोनी वासी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।वहीं भुक्तभोगियों का आरोप है की बिरसानगर थाना में शिकायत दर्ज कराने जाने पर उनकी शिकायत ना लेकर सुरक्षा एजेंसी को बुलाकर कंप्रोमाइज कर दिया गया। वासियों का कहना है की चोरी की घटना यह पहली बार नहीं है। पिछले 6 महीने में कई चोरियां हो चुकी है। जिसमें कार से बैटरी सहित एक बाइक की भी चोरी हो चुकी है।लेकिन अब तक इसका उद्वेदन नहीं हो सका।
आपको बता दे की 31मई की रात्रि को विजया गार्डन के 6 घरों में एक साथ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 15 दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में भी अब तक पुलिस चोर को पकड़ नहीं पाई है।जबकि घरों में होने वाली चोरी और बाइक से बैटरी चोरी करते सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीर साफ दिख रही है।जिसे थाना में उपलब्ध कराने के बावजूद चोर को ना पकड़ पाना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यशाली पर सवाल उठता है। ऐसी स्थिति में अब विजय गार्डन के लोग सुरक्षा कर्मी और पुलिस के खिलाफ गोल बंद होने लगे हैं। इनका कहना है लगातार हो रही चोरी की घटना के कारण कई लोग असुरक्षित महसूस करते हुए अपने घरों को बिक्री कर जाने के लिए मजबूर हो रहे है। ऐसे में अब जल्द ही विजया गार्डन के वासी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वैसे इस मामले में थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने कहा की बैटरी चोरी के मामले में किसी प्रकार लिखित शिकायत नही मिली है और ना ही उनके संज्ञान में है। वही घरों में हुई चोरी के मामले में जल्द ही उद्भेदन कर लेने की बात कही है।





