Saraikela (संजीव मेहता): श्रीश्री सार्वजनिन काली पूजा कमेटी फुटबॉल ग्राउंड के अध्यक्ष गोरा बर्मन ने बुधवार को अचानक शारीरिक कष्ट का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद कमेटी ने रात 8 बजे आपात बैठक बुलाई और कमेटी के सक्रिय सदस्य बाबू दत्ता को अध्यक्ष बनाया है.

उक्त बैठक में कमेटी के सभी मेंबर्स उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से कमेटी के संरक्षक अंजन दास, सुशील मंडल, बुबु दत्ता, अशोक घोष, मानिक दास, अंजू लाला, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सहायक सचिव नंदकिशोर एवं अजय सिंह तथा अलग चौधरी आदि मौजूद रहे. सभी की उपस्थिति में पूर्व में घोषित अध्यक्ष पवित्रो बर्मन का नाम घोषित सर्व समिति से किया गया था लेकिन शारीरिक अस्वस्थता के चलते उन्होंने अध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है अतः कमेटी आज की बैठक में सर्व समिति से अध्यक्ष के रूप में बाबूदत्ता को चयनित किया है और पूर्व की कमेटी को यथावत रखा है.




