Saraikela (संजीव मेहता) : श्रीश्री सार्वजनिन काली पूजा कमेटी फुटबॉल ग्राउंड आदित्यपुर का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि लाला अजित कुमार अम्बष्ठ, पूर्व चेयरमैन बार एसोसिएशन जमशेदपुर, जय प्रकाश जी, विशेष पीपी और कोल्हान के पुलिस सलाहकार, थाना प्रभारी आदित्यपुर विनोद तिर्की, राजेश कुमार मुन्ना, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर बीबी सिंह, सीनियर अधिवक्ता जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे.

जबकि प्रमुख रूप से कमेटी के संरक्षक अंजन दास, सुशील मंडल, अशोक घोष, अध्यक्ष बूबू दत्ता उर्फ स्वरूप कुमार दत्ता, महासचिव अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मानिक दास, अंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सहायक सचिव नंदकिशोर एवं अजय सिंह तथा अलग चौधरी के अलावा अजय सिंह, ललन जी, मधु राव, राजेश भगत मुन्ना, झारखंड आंदोलनकारी रुद्रों महतो, रविशंकर पासवान, अधिवक्ता दिलीप साहू, देबू घोष, किशन शर्मा आदि मौजूद रहे. यहां 1972 से मां काली की पूजा होती है. इस वर्ष यहां काल्पनिक मंदिर रूपी पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. चार दिवसीय महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरीबों और जरूरतमंडो के बीच वस्त्र वितरण साथ ही महाभोग का वितरण भी किया जाएगा.




