
जमशेदपुर : जमशेदपुर में विधि व्यवस्था को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज और जिला पुलिस प्रशासन के बीच सीधा संवाद का आयोजन जमशेदपुर के बिष्टुपुर चेंबर भवन में आयोजित किया गया। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज के विजय आनंद मुनका के दूसरे सत्र के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिर्फ व्यवसायियों के लिये नही बल्कि पूरे जिले के विधिव्यवस्था और सुरक्षा को लेकर व्यवसायियों और जिला पुलिस के साथ सीधा संवाद का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर उपस्थित रहे। जिन्हें फूल गुलदस्ता और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर चेम्बर की ओर से अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने जिला पुलिस के द्वारा किये गए कार्यो की चर्चा करते हुए चरमराती विधि व्यवस्था और ट्राफिक पुलिस द्वारा किये जा रहे अवैध वसूली पर चिंता जताते हुए उन्हें अवगत कराया। वही साकची बाजार में सड़क का अतिक्रमण के वजह से स्थायी दुकानदारो के व्यवसाय में आ रही व्यवधान और नुकसान सहित, ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की, जिस पर एसएसपी किशोर कौशल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला पुलिस के समक्ष संसाधनों एवम पुलिस कर्मियों की कमी है। बावजूद वे बेहतर करने के प्रयास में जुटे है। जिसमे आम लोगो और चेम्बर का भी सहयोग की भी आवश्यकता है। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से दिए गए जानकारी और सुझाव को जल्द ही अमल में लाया जाएगा ।




