सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई एवं विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षक कर जायजा लिया गया। छठ महापर्व के आयोजन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा नगर पंचायत सरायकेला के छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई और विधि व्यवस्था की जानकारी ली गई। छठ महापर्व का आयोजन मुख्यत: जगन्नाथ घाट, शमशान काली मंदिर घाट एवं कुदरसाई घाट में धूमधाम से बड़े पैमाने पर छठ व्रतियों द्वारा किया जाता है। निरीक्षण के क्रम में आवश्यक दिशा – निर्देश दिया गया एवं समय की कमी को देखते हुए तेज गति में कार्य करने का आदेश दिया गया। इस मौके पर नगर प्रबंधक श्री सुमित सुमन, सहायक श्री प्रहलाद साहू, सफाई पर्यवेक्षक श्री समीर रजक, श्री बब्बन कुमार एवं श्री बजरंग महंती उपस्थित थे।




