जमशेदपुर : छठ महापर्व हिंदुओं के महान पर्व शौर्य प्राप्ती का पर्व है। यह पर्व देश के कोने-कोने में बड़े ही धूमधाम से सात्विक रूप से सादगी के साथ नियम से मनाई जाती है। इस अवसर पर छठ महापर्व के शुभारंभ होने पर नहाय-खाय के लिए छठव्रतधारीयो के लिए 151 किलो लौकी का निःशुल्क वितरण भाजयुमो गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में भोला बगान मोड़ पर 100 लोगों के बीच किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जगदीश मिश्रा,विपिन सिंह,आशुतोष सिंह,रिशु कुमार,विकास सिंह,अमित पांडेय,शिवनाथ पांडे,धीरज शर्मा,दुर्गावती देवी,रिंटू चौधरी, कुमार स्मिथ,अरविंद चौहान,रितेश सिंह, शंभू सिंह,सुरेश कुमार,नीरज गुप्ता,राहुल त्रिवेदी,बादल सिंह एवं अन्य कार्यकता शामिल रहें। लौकी वितरण के साथ छठ व्रतियों के लिए छठ घाटों पर साफ सफाई लाइटिंग सहित सामग्रियों का भी वितरण किया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours