गोपालगंज :(बिहार) लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर पूरे देश में प्रशासन अलर्ट है ।सभी छठ घाटों पर प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों द्वारा साफ सफाई सुरक्षा की दृष्टिकोण को लेकर सभी जगह सावधानी निगरानी बरती जा रही है। वही बिहार के गोपालगंज जिले के एक छठ घाट पर बड़े मगरमच्छ देखे जाने से चारों तरफ प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं प्रशासन पर्व को सावधानी पूर्वक मनाने की अपील की है। बिहार के गोपालगंज जिले के गंडक नदी के डुमरिया छठ घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब नदी किनारे एक विशाल मगरमच्छ को देखा गया। मगरमच्छ देखे जाने की सूचना जंगल में आग की तरह चारों तरफ पूरे छठ व्रतियों में फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमर पड़ी। चार दिवसीय छठ महापर्व में श्रद्धालु घाट पर जाते हैं।आज नहाय-खाय के दिन भी गंडक नदी में स्नान छठ व्रती करती हैं।श्रद्धालुओं में मगरमच्छ को लेकर डर बना हुआ है ।अब गंडक नदी के घाट पर चारों तरफ से जिला प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कराया जा रहा है ।ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में नहीं जाए। सूत्रों के अनुसार गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि मगरमच्छ के मिलने के बाद गंडक नदी के सभी घाटों पर लोगों से सावधानी पूर्वक जाने और पर्व मनाने की अपील किया गया है।

July 27, 2026 3: 11 am
Breaking
- चार लाख मूल्य के गांजा के साथ साधु की वेश में बुजुर्ग तस्कर और एक युवक को किया गिरफ्तार
- जकमो और अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक में जनहित में लिए गए अहम निर्णय, छाया रहा पेयजलापूर्ति और सीवरेज सिस्टम का मुद्दा.
- CISF की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप देश के 85 ठिकानों पर हुई छापामारी, अवैध कोयला कारोबार पर 1 हफ्ते में 1,277 मीट्रिक टन कोयला हुआ जब्त
- सिमडेगा पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, दो शातिर हुए गिरफ्तार, लाखों के जेवर हुए बरामद.
- अवैध कोयला खनन पर CISF का सख्त अभियान, एक सप्ताह में 1,277 मीट्रिक टन कोयला जब्त
- जुगसलाई मे मंदिर के समीप शराब दुकान खोलने का हिन्दू संगठनों ने किया विरोध, पुलिस पहुँच कर कराया मामला शांत.
- पूर्व एसपी ने शिकायतों के बाद हटाया, नए एसपी ने फिर वही कर दी पोस्टिंग! जनता पूछ रही—क्या इनके बिना आदित्यपुर थाना नहीं चलेगा? वही डीजीपी ने गंभीरता से लेते हुए, दिखवाने की बातें कहीं
- जुगसलाई क्षेत्र में मंदिर के ठीक सामने शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में आज जमशेदपुर टाइगर क्लब के अध्यक्ष आजाद गिरी एवं उनकी टीम ने धरना-प्रदर्शन किया।





