
सरायकेला : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में राष्ट्रीय पत्रकार दिवस पर जिला उपायुक्त के साथ जिले के पत्रकार परिचर्चा में उपस्थित रहे। परीचर्चा में शामिल पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका समाज में अहम है। पत्रकार सरकार और जिला प्रशासन के साथ आगे बढ़े। पत्रकार अपनी लेखनी का अधिक से अधिक प्रयोग करें ।पत्रकारिता के सिद्धांतों की लड़ाई पत्रकार को सदैव लड़नी है । पत्रकारों द्वारा जिला प्रशासन से सहयोग के मुद्दे पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ल ने कहा कि पत्रकारों को सदैव सहयोग प्रदान की जाएगी।उपायुक्त द्वारा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को भी निर्देशित किया गया ।वही आयोजित परीचर्चा मे कहा कि पत्रकार भी इस तकनीक का सावधानी के साथ सदुपयोग करें ।उपायुक्त ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अवसर के साथ चुनौतियां भी निहित हैं। जिसका उपयोग विवेक अनुसार करना होगा। मौके पर डीडीसी प्रवीण गागराई, जिला जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार सिंह ,एपीआरओ शोभा उपाध्याय, नंदन उपाध्याय समेत जिले के पत्रकार उपस्थित रहे.




