रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के 23वें स्थापना दिवस पर मंगलवार की रात रांची पहुंचे थे। सुरक्षा को लेकर पूरे रांची को हाई अलर्ट पर रखा गया था ।सुरक्षा चौक चौबंद कर पूरे रांची को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। एसपीजी से लेकर कई आईएएस और आईपीएस नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए प्रतिनियुक्त किए गए थे। रास्ते में कई ऊंचे इमारतों पर स्नाइपर से लैश पुलिस कमांडो तैनात किए गए थे। एक-एक स्वागत शिविर की जांच एसपीजी द्वारा कर किया गया । पूरे रांची को सुरक्षा की दृष्टि से हाई अलर्ट पर रखते हुए छपे छपे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परंतु उस वक्त चारों तरफ अफरा तफरी मच गई,जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाड़ी के सामने एक महिला आ गई। सभी गाड़ियां अचानक रुक गई। अफरा तफरी मच गया । महिला को तुरंत ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे प्रकरण और प्रधानमंत्री के सुरक्षा में ,चूक मामले में पुलिस पदाधिकारी और जवान सहित तीन लोगों पर कार्रवाई करते हुए गाज गिरी है




