
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में इन दिनों स्क्रैप माफियाओं की इस कदर मनोबल बढ़ गई है कि खूनी खेल सड़कों पर दिन की उजाले में भी खेल रहे हैं। कांड्रा टाटा मेन रोड पर घोडा बाबा के समीप स्क्रैप माफियाओं में बड़ी घटना होते-होते बची। लेकिन मारपीट में फिर भी लहूलुहान हो गए है । आदित्यपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबाबा मंदिर के पास दो स्क्रैप कारोबारी आपस में भिड़ गए। स्क्रैप व्यापारी अभिषेक जयसवाल ने लहुलुहान अवस्था में आदित्यपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
बताया जा रहा है कि चांडिल थाना क्षेत्र के दबंग स्क्रैप माफिया करण सिंह और कुछ लोग दो वाहनों पर सवार होकर लगभग 15-20 साथियों को लेकर अभिषेक के बड़े भाई अमित जयसवाल के टाल पर पहुंचे. जहां अभिषेक को देखते ही ताबड़तोड़ हमला कर अपहरण का भी प्रयास किया, जो पुलिस और स्थानीय लोगों के विरोध से विफल हो गया. अभिषेक जयसवाल के अनुसार करण सिंह व अमित सिंह एवं अन्य हमारे भाई अमित को खोज रहे थे और जब मुझे देखा तो वह अपने आदमियों के साथ पिस्टल व चाकू के बल पर मारपीट कर कार में बैठाने लगा. स्थानीय लोगों और पुलिस के आने पर बीच-बचाव और विरोध के बाद सभी भाग खड़े हुए जिसमें दो युवक अमित सिंह और अन्य को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ लिया गया. जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा पकड़ कर थाने ले गया, गया है। जिले में एक बार फिर स्क्रैप माफियाओं में वर्चस्व की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वहीं अपराधी भी स्क्रैप टॉल से रंगदारी और बीच रास्ते में स्क्रैप गाड़ियों को रोककर वसुली कर रहे हैं। जिससे वसूली को लेकर अपराधियों में भी वर्चस्व की घटनाएं कभी भी घट सकती है।
अगर जिला प्रशासन स्क्रैप माफियाओं और अवैध स्क्रैप से वसूली कर रहे अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया ,तो आने वाले समय में बड़ी घटनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पूरे मामले में आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी हाल मे स्क्रैैप के अवैध कारोबार होने नहीं देंगे।




