15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर में आगमन हो रहा है। इस क्रम में उनके द्वारा दो वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। इसे देखते हुए साउथ ईस्टर्न रेलवे के जी एम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।वर्तमान समय में टाटानगर रेलवे स्टेशन से होकर रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गुजर रही है। संभवतः अनुमान लगाया जा रहा है कि चक्रधरपुर मंडल में और दो वंदे भारत जो कि एक टाटानगर से पटना और एक टाटानगर से ओडिशा के लिए जाएगी। उन दोनों ट्रेनों को 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
इसे लेकर रेल प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है।प्लेटफार्म से लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया। सुरक्षा से लेकर सारी व्यवस्थाओं के लिए उपस्थित डीआरएम और ए आर एम समेत रेलवे के पदाधिकारियो को कई दिशा निर्देश भी दिया।




