जमशेदपुर : पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड देने के नाम पर साकची के व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो गया भुक्तभोगी ए वी रामा राव साकची चेनाब रोड के रहने वाले हैं उसने बताया कि वन मोबी क्विक एप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड लेने के लिए ऑनलाइन अप्लाई की थी इसके बाद 3 सितंबर को पीएनबी का लोगो लगा हुआ मोबाइल नंबर 6297054913 से बैंक से फोन करने की बात कहते हुए पहले उनसे बैलेंस की जानकारी ली उन्होंने बताया कि 3000 रुपए जमा है इसके बाद उसने कहा क्रेडिट कार्ड पाने के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत होगी तभी आपको क्रेडिट कार्ड मिलेगा फिर रामा राव ने अपने परिचितों से सहयोग लेकर 15000 रुपए जमा कराए इसके बाद कुल 18153 जमा हो गए।

जिसके कुछ देर बाद उसी नंबर से वीडियो कॉल कर आधार कार्ड एटीएम कार्ड और बैलेंस का स्क्रीनशॉट प्राप्त कर ली जैसे ही प्रक्रिया पूरी हुई रामा राव के मोबाइल में सारे पैसे निकासी होने का मैसेज आया जिससे वे समझ गए कि उनके साथ ठगी हो गया है उन्होंने देरी न करते हुए तुरंत बिस्टूपुर थाना में पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई साथ ही साकची थाना में भी एक आवेदन दी है जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।




