सरायकेला : आदित्यपुर सरस्वती सदन पुस्तकालय मे गांधी और शास्त्री जी का जन्म उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सरस्वती सदन के पदाधिकारी और छात्रों ने गांधी और शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर सभा का शुभारंभ किया।और दोनों महान विभूतियों को याद किया गया। 2 अक्टूबर को सरस्वती सदन पुस्तकालय की स्थापना दिवस भी है। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर पुस्तकालय का स्थापना दिवस भी मनाया गया। सरस्वती सदन पुस्तकालय की अब तक की उपलब्धियों पर अतिथियों ने अपनी बात रखी। वार्षिकउत्सव को धूम धाम से मानाने की भी बात की गईं। सभा में आयकर निरीक्षक संतोष कुमार चौबे सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित थे और उन्होंने गांधी और शास्त्री जी को याद करते हुए छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए कई टिप्स दिए गांधी और शास्त्री जी के सादगी भरी जीवन का अनुसरण करने की बात कही। उन्होंने कहा की छोटी मोटी हार के कारण अपने प्रण से विचलित ना हो छात्र। कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री जी की भारत में योगदान पर एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कारबैजू यादव,द्वितीय पुरस्कार रेखा कुमारी, तृतीय पुरस्कार जितेंद्र कुमार झा को मिला और सांत्वना पुरस्कार भी प्रभाकरप्रसाद, सुमित कुमार और रितु कुमारी को दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और भाषण प्रतियोगिता निर्णायक के तौर पर, वशिष्ठ पत्रकार बृज किशोर ठाकुर उपस्थित थे, मंच का संचालन मुकेश कुमार दास ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने मेंदिवाकर कुमार, पिंटू कर्ण एवं सभी छात्रों का योगदान रहा

April 29, 2026 8: 59 pm
Breaking
- MSME मंत्रालय ने झारखंड के सरायकेला खरसावां में एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया
- टाटा स्टील गम्हरिया के दुगधा प्लांट की झाड़ियों में लगी आग। प्रबंधन ने डेढ़ घंटे बाद भेजी अग्निशमन गाड़ी। बच्चों ने घरों से पानी लाकर आवासीय क्षेत्र में आग फैलने से रोका।
- जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले
- नीलडीह सिग्नल पर दो हादसों से मचा हड़कंप, जाम के बीच ट्रक-कार की टक्कर
- जिला परिषद् भवन मे विकास कार्यों को लेकर DDC के मौजूदगी मे हुई बैठक, कई समस्यायों के निदान की मांग की
- निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगी रोक—फीस वृद्धि अधिकतम 10% तक सीमित, दो वर्षों से पूर्व वृद्धि पर प्रतिबंध : डीसी
- कोषागार घोटाले में आईपीएस तक पहुंची आंच, 14 जिलों के एसपी जांच के घेरे में
- मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के MOU निरस्त होने से ब्लड कैंसर पीड़िता लक्ष्मी का इलाज रुका, जन्दगी की जंग लड़ने को मजबूर



