Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत के बांधहीह गांव निवासी संजय कुमार महतो ने UPSC की अत्यंत प्रतिष्ठित IES परीक्षा में 140वीं रैंक प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.
Advertisement

यह सफलता वर्षों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है. इस उपलब्धि से संजय कुमार महतो ने अपने गांव बांधडीह सहित सरायकेला–खरसावां जिले का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है. उनकी सफलता सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.
Advertisement




