रांची : बेतिया में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चोर बेखौफ होकर दुकानों, मकानों, बाइक और अब एटीएम को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वही गुरुवार की मध्य रात्रि में चोरों ने नगर थाना क्षेत्र आलोक भारती स्कूल के पास स्थित एसबीआई एटीएम और नौतन थाना क्षेत्र के गहीरी के पास लगे एसबीआई एटीएम को निशाना बनाया।
दोनों ही स्थानों पर चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटा और उसमें रखे लाखों रुपये निकालकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से आसानी से फरार हो गए, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।मौके पर एफएसएल टॉम और डॉग स्क्वाड पहुंचकर जांच शुरू कर दिया।बेतिया के आलोक भारती स्कूल चौक के पास चोरों ने एसबीआई एटीएम से 12 लाख 52000 रुपए लेकर फरार हो गए तो वही नौतन के गहरी में स्थित एटीएम से करीब 11 लखा की चोरी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में एक ही रात दो अलग-अलग जगहों पर एटीएम काटकर लाखों की चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। बता दे की गुरुवार के दिन काफी ठंड और कुआं सा हुआ था जिसको लेकर चोरों ने फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है




