सरायकेला / ( संजीव मेहता ) : संविधान दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड स्तरीय श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन जानकी अपार्टमेंट के सेंट्रल हाल में हुई. गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षिका संध्या प्रधान ने की. उन्होंने अपनी अध्यक्षीय भाषण में संविधान की खूबसूरतियों पर प्रकाश डालती हुई संविधान में निर्मित प्रावधानों के अनुपालन करने का अनुरोध आम आवाम से की. गोष्ठी के संयोजक रामचंद्र पासवान ने बताया कि संविधान दिवस इसलिए मनाया जाता है कि हमारे संविधान विश्व का सर्वोच्च संविधान है. क्योंकि इस संविधान को गढ़ने में शिल्पीकारों को कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगा था. जिसमें एक लाख 45 हजार शब्दों से लिपिबद्ध किया गया है और संविधान में कुल 22 भागों में विभाजित है।

साथ ही इस संविधान में 395 अनुच्छेद और 9 अनुसूची में बांधी गई है. जिसमें खासकर संविधान का परिमल (उद्देशिका) की अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है. संविधान में आर्थिक संस्कृतिक धार्मिक एवं राजनीतिक समानता का अधिकार दिया गया है भेद विभेद को कहीं भी जगह नहीं दी गई है. इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता द्वारा संविधान दिवस पर कविता पाठ की गई और अंत में वीरेंद्र यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया. गोष्ठी में आरएन प्रसाद, एसडी प्रसाद, जवाहर लाल सिंह, शंकर दयाल मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद, रमेश चंद चौरसिया, महेश राम, शैलेंद्र कुमार, चंदन कुमार, प्रमोद गुप्ता, बिंदेश्वरी यादव, राजेश यादव, जवाहरलाल सिंह आदि शामिल हुए।




