रांची: 26 नवंबर 2024 को न्याय शास्त्र के नाम से लॉ कम्युनिटी का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। न्याय शास्त्र का मुख्य उद्देश्य कानून के क्षेत्र में जागरूकता कानून के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, इंटर्नशिप, वेबीनार, वर्कशॉप, शॉर्ट सर्टिफिकेट कोर्स इत्यादि आयोजित करना तथा अन्य संसाधन प्रदान करना है जिसके माध्यम से कानूनी शिक्षा को रिसर्च और प्रैक्टिकल बेस्ड बनाया जा सके। उद्घाटन के मौके पर पूर्व आयोजित फर्स्ट न्यायशास्त्र ऑनलाइन आर्टिकल राइटिंग कंपटीशन के विजेताओं को सम्मानित किया गया और फर्स्ट न्याय शास्त्र रील मेकिंग कंपटीशन को लॉन्च किया गया। भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के ऊपर 1 महीने की शॉर्ट सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च की गई जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 नवंबर से प्रारंभ होंगे। साथ ही न्याय शास्त्रके द्वारा एक मासिक लॉ जर्नल “विधिका” की भी घोषणा की गई।जिसका प्रथम संस्करण १ अप्रैल २०२५ को प्रकाशित होगा।

इस मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर इक्फाई यूनिवर्सिटी मिजोरम के कलपति डॉ बिजय सिंह, इंटरनेशनल क्रिमिनल लॉयर मिस डायना कांस्टेनटिनीडी, यूएनडीपी की प्रोग्राम एनालिस्ट मिस यूसरा मुमताज, झारखंड सरकार की लॉ एग्जीक्यूटिव मिस त्रिशी पांडे, रौनकें चैरिटेबल ट्रस्ट की फाउंडर श्रीमती वसुंधरा अग्रवाल,महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड के लीगल मैनेजर कुस्मंकर श्रीवास्तव, लॉलीसीयस कमीटी के फाउंडर विवेक दीक्षित उपस्थित रहे तथा न्याय शास्त्र की ओर से उसके फाउंडर विश्वजीत कुमार तिवारी को-फाउंडर माधव कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शांभवी श्रोत्रिय ने किया।



