Saraikela (संजीव मेहता) : मंगलवार को बिरसानगर मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन बिरसानगर जोन नंबर 5 से प्रारंभ होकर गिट्टी मशीन एरिया तक हुई. पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए.

संविधान बचाओ यात्रा के क्रम में कांग्रेस पार्टी का काफिला बस्तीवासियों से मिलने का कार्य भी किया, इस दरम्यान बस्तीवासियों ने जिलाध्यक्ष श्री दुबे के समक्ष बस्तीवासियों ने पानी कनेक्शन के शुल्क नही देने के बारे बताया कि हमलोग गरीबी रखा के नीचे गुजर बसर करने वाले लोग है, हम लोग और हमारे पुर्वज इस क्षेत्र में खुटकट्टी करके बसे है. आज भी हम लोग अति गरीब है. इस समस्या पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के घर में पानी कनेक्शन दिलाने के लिए उच्च पदाधिकारी से मिल कर मांग पत्र दुंगा ओर समाधान कराऊंगा. यात्रा में अनेकों बस्तीवासियों ने साफ-सफाई की समस्या को भी जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा, इस विषय पर जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने जेएनएसी के पदाधिकारी से वार्ता कर के समस्या समाधान कराने की बात कही. जिलाध्यक्ष के समक्ष बस्तीवासियों ने सड़क, नाली की समस्याओ को पदयात्रा के क्रम में रखा. जिलाध्यक्ष ने सभी जन समस्याओं को संकलित भी किया तथा आगामी दिनों में उच्च पदाधिकारी से पुनः मिलकर बात रखने का आश्वासन दिया. पदयात्रा के उपरांत सभा का आयोजन बिरसानगर मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई के अध्यक्षता में आयोजित किया गया. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान तथा संगठन सृजन अभियान व्यापक रूप से चला रही है. संविधान के रक्षार्थ सभी लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है. भारत के आजादी में हमारे महापुरूषों के त्याग, तपस्या और बलिदान के महत्वों को भी आमजनता को कांग्रेस पार्टी बताने का कार्य कर रही है. संविधान बचाओ यात्रा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव समंता कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष, मण्डल अध्यक्ष गुरुपदो गोराई, राजकुमार वर्मा, संजय कुमार हरिहर प्रसाद सहित कांग्रेस जन शामिल रहे.




