जमशेदपुर : नगर निकाय और नगर पंचायत बनाने के निर्णय के खिलाफ माझी परगना महाल ने जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया।इस दौरान सैंकड़ों की संख्या ने आदिवासी समुदाय के महिला पुरुषों ने अपनी पारंपरिक हथियार और वाद्ययंत्र लेकर प्रदर्शन किए।

इन लोगों ने सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए मांग की है कि पंचायत इलाके में नगर निगम को या नगर परिषद को सम्मिलित नहीं किया जाए क्योंकि कई पंचायत को मिलाकर नगर निगम और नगर पंचायत बनाया जा रहा है जिससे पेसा कानून और नगर निगम कानून में टकराव की आशंका है। इस लिए नगर निगम या नगर परिषद को पंचायत से दूर रखा जाए और पंचायत को ना तो नगर निगम में सम्मिलित किया जाए और ना ही नगर परिषद में.वहीं इन लोगों ने पेसा कानून का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार इस कानून की धज्जियां उड़ा रही है।हालांकि इनका यह भी कहना है कि हम विकास के बाधक नहीं है लेकिन जहां पंचायत का इलाका है वह पंचायत से काम किया जाए और जहां नगर निगम है वहां नगर निगम काम करें. साथ ही इन लोगों ने जातीय जनगणना से पहले सरना धर्मकोट लागू करने की भी मांग की है




