
जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायक्त के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते समय उपायुक्त के चेंबर में उनके साथ पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आदि मौजूद रहे। नामांकन के मौके पर झामुमो के सैकड़ो कार्यकर्ता उनके समर्थक नारेबाजी के साथ खुशी से झूम रहे थे वहीं मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा की जनता समझ चुकी है 10 साल जुमलेबाजी वाली सरकार को जनता अच्छी तरह समझ चुकी है पूरे भारत में एनडीए और इंडिया का जोरदार मुकाबला है झारखंड में पूरे 14 सीटे गठबंधन की सरकार लाएगी वहीं नामंकन के बाद समीर मोहंती कदमा स्थित सहित निर्मल महतो के समाधि स्थल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि देकर आशीर्वाद लिया जहां उन्होंने कहा कि 10 साल में सांसद ने ना कुछ कार्य किया और ना ही केंद्र सरकार ने सिर्फ जुमले बाजी करती रही ना रोजगार दे पाए ना महिलाओं को सुरक्षा दे पाए और ना ही किसी तरह का विकास का कार्य , यह वैसा साबित हो रहा है जैसा कि कल्लू का बैल जहां से शुरू हुआ वहीं पर खड़ा है उन्होंने यह भी कहा जिस दिन गठबंधन सरकार में नाम की घोषणा हुई थी उसे दिन 47 डिग्री तापमान रहा और उस दिन के बाद से राजनीतिक तापमान भी चढ़ते जा रहा है और मौसम का तापमान भी ।
इस बार राज्य और देश की जनता वर्तमान सरकार के कार्यों को मुंहतोड़ जवाब जरूर देगी क्योंकि भाजपा घबरा चुकी है इसलिए 400 पार की नारा लगा रही है लेकिन ऐसा कुछ भी होने वाला नहीं है।




