जमशेदपुर : आत्मरक्षा… एक विश्वास, सामाजिक संगठन द्वारा सरायकेला के गौरी गांव, स्थित आवासीय गुरुकुल में बच्चों के साथ तुलसी पूजन दिवस एवं गुरु गोविंद सिंह जी के बेटो के बलिदान को याद में वीर शौर्य दिवस मनाया गया। शौर्य दिवस गुरु गोविंद सिंह जी के बेटो के आसाधारण साहस, धर्म के प्रति अपनी निष्ठा का सम्मान एवं महत्व की याद दिलाता है। इस कार्यक्रम में गुरुकुल में रहने वाले बच्चों के लिए खाद्य सामग्री, ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े एवं पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया।

जिसके लिए गुरुकुल के आचार्य शास्त्री जी ने संस्था के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्तित्व की। वर्तमान में गुरुकुल में कक्षा 1 से 10 तक कुल 36 बच्चे रहते हैं। जो की आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं। जो कि वर्तमान स्थिति में अत्यंत सराहनीय है।





