Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : आदित्यपुर की सामाजिक संस्था भाग्य दर्पण की ओर से अध्यक्ष मंजरी मिश्रा की देखरेख में सीतारामपुर डैम में पारिवारिक मिलन सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Advertisement
पिकनिक में सभी लोगों ने लजीज व्यंजन का आनंद लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से सुशील, सुधीर, दीपक, रामकी देवी, सीमा मिश्रा, बॉबी देवी, पुनीता, सुमन, इच्छा, प्रदीप, गुड्डू, आशीष, सृष्टि आदि उपस्थित थे।
Advertisement





