
नगर पंचायत सरायकेला को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण करते हुए अतिक्रमित स्थानों का निरीक्षण किया गया। जिसमे मुख्य रूप से पुराना बस स्टैंड, बाजार, कालूराम चौक, मस्जिद रोड, संजय चौक एवं अटल चौक का क्षेत्र निरीक्षण किया गया। व्यावासिक प्रतिष्ठाने अपने अपने दुकानों के समानो को आगे बढाकर रोड तक लगा रहे है, साथ ही सड़क पर जहां तहां ठेला लगा देने से यातायात बाधित हो रही है और हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सभी को सख्त निर्देश दिया गया है की सभी कोई अपनी दुकानों को सड़क के किनारे की नाली के पीछे ले जाए एवं किसी भी तरह अवैध निर्माण हो, उसे हटा ले। आज सभी को सिर्फ इस बात की जानकारी देते हुए आखिरी मौका दिया गया।परंतु इसके उपरांत आदेश की अवेहलना करने पर सोमवार से सबके सामानो को जब्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। अटल चौक पर वाहनों का जमावड़ा देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया की अटल चौक के किनारे की खाली सरकारी जमीन को साफ सफाई करवाते हुए टेंपो एवं अन्य वाहनों का पार्किंग लगवाना सुनिश्चित करे। जमीन को लेवलिंग करने हेतु स्टोन डस्ट उक्त स्थान पर गिराया जाने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया। अटल चौक के दुकानों को भी सख्त निर्देश दिया गया है की अपनी दुकानों को नालियों के पीछे ले जाए ।इस मौके पर सरायकेला थाना के, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक सुमित सुमन, कनीय अभियंता कौशल किशोर सिंह, कर्मी प्रहलाद साहू, आकाश, कर एवं बजरंग महंती उपस्थित थे।




