
जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के NH 33 पर कांदर बेड़ा फ्लावर हाथी कॉरिडोर के समीप कार ने रोड पर खड़े रोड रोलर में सामने से टक्कर मार दी। जिससे जबरदस्त दुर्घटनाएं घटित हुई है। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया की रोड़ रोलर खराब हो गया था , रोड़ रोलर के ड्राइवर ने बीच रोड में ही रोड रोलर को छोड़ दिया दिया है। कार सवार व्यक्ति टाटा से रांची के तरफ जा रहे थे , अचानक बीच रोड मे रोड़ रोलर होने के वजह से ड्राइवर का शायद अचानक नज़र पड़ा होगा , तब तक वो बचाते बचाते सीधे रोड़ रोलर मे कार HUNDAI CITY JH05AA 5923 सीधे टक्कर दे मारा , जिससे कार बुरी तरह छतीग्रस्त हो गया ।
बताया जा रहा है कि कर में सभी सवार व्यक्ति बारीडी क्षेत्र के हैं। कार मे कुल 5 लोग सवार थे , जिसमे 1 व्यक्ति ने मौके पर हि दम तोड़ दिया और 4 बहुत बुरी तरह घायल है । जिसमें एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आनन फानन मे हाईवे एम्बुलेंस के द्वारा उन सभी लोगो को MGM अस्पताल ले जाया गया ।जहा डॉक्टर ने 1 को मृत घोषित कर दिया और बाकी 4 लोगो को बेहतर इलाज के लिए TMH रेफेर कर दिया गया है।परिजन MGM अस्पताल पहुचे लेकिन उनकी हालात देख कर उनसे कुछ भी पूछना उस वक़्त सही नही लगा ।




