Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत वृन्दावान गार्डन के गेट के समीप एक महिला से चेन छिनताई का मामला प्रकाश में आया है. महिला इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. महिला मीरा नारायण ने बताया कि वह वृंदावन गार्डन में रहती हैं. सब्जी लेकर बाजार से लौट रही थी इसी दौरान गेट के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से 14 ग्राम का सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गए.
Advertisement

महिला ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे जब तक कुछ समझ पाती तब तक दोनों युवक आंखों से ओझल हो चुके थे. इस घटना के बाद महिला सदमे में है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. चैन की घटना अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Advertisement




