जमशेदपुर: जमशेदपुर में इन दिनों कार से कीमती सामान चोरी करने का चोरों ने एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है,जिसका cctv वीडियो सामने आया है।पहले चोर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे सामान उड़ा ले जाते थे,लेकिन अब ये गिरोह कार चालक को बताते है कि कार से पेट्रोल या मोबिल लीक कर रहा है,जिसके बाद कार सवार जब नीचे उतरकर देखने लगते है तभी गिरोह के अन्य सदस्य कार में रखे लैप टॉप,सामानों से भरा बैग,रुपए उड़ा ले जाते है।ऐसी घटना पिछले कुछ दिनों में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में घटित हुई है,जिसका सीसीटीवी फुटेज बिरसानगर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने वाट्सअप ग्रुप में जारी किया है,जिसने एक दंपति कार से पेट्रोल पंप पहुंचते है

जहां एक युवक बताता है कि मोबील लीक हो रहा है जिसके बाद पति पत्नी दोनो उतरकर देखने लगते है इसी बीच एक अन्य युवक आता है और पीछे सीट में रखे बैग लेकर सड़क के उस पार चला जाता है। इस घटना को लेकर प्रभारी ने शहर वासियों को सचेत करते हुए आग्रह की है कि इस तरह की बाते उनके साथ कोई कहता है तो उनके झांसे में आकर कार में बैठे सभी सदस्य नीचे ना उतरे बल्कि प्रयास करे कि अपने विवेक से काम करते हुए पुलिस को सूचना दे,ताकि इस गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।




