रात में निकाह और सुबह होते ही हो गया तलाक।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

फुलवारीशरीफ : क्या आपने ऐसा सुना है कि रात में निकाह हुआ और सुबह में दुल्हन ने तलाक ले लिया।दूल्हा को बिना दुल्हन के बारात के साथ खाली हाथ लौटना पड़ा।मामला फुलवारी का है निकाह के बाद खाना पीना भी हो गया।और दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म के समय विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई दूल्हन पक्ष वालों ने बरात सहित दूल्हे को बंधक बना लिया।पंचायत होने के बाद खर्च की राशि अदा कर दूल्हा छुटा ।दुल्हन विवाह के जोड़े में ससुराल ना पहुंच कर इमारत- ए -सरिया पहुंची। जहां उसने तलाक के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।नवादा जिले के अंसार नगर निवासी गुलाम नबी की बारात फुलवारी शरीफ इमाम कॉलोनी को शाम को पहुंची।जहां बारात का स्वागत करने के बाद विवाह कार्यक्रम संपन्न हो गया। काजी ने निकाह पढ़कर दूल्हा-दुल्हन को दांपत्य जीवन में बांध दिया।शनिवार की सुबह विदाई के पूर्व दूल्हा – दुल्हन के होने वाली रस्म शुरू हुई। इस रस में दुल्हन पक्ष वालों के द्वारा दूल्हा की ओर से ले गए सामान पर आपत्ति दर्ज कर दी गई।इस बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया की दुल्हन के भाई ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours