जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग के मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।घटना के बारे में एसएसपी किशोर कौशल ने जानकारी दी की बीते 7 फरवरी को गुड़ाबांधा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी मयूभंडार इलाके में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।जिसकी सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापामारी की गई जहां मोटर साइकिल में सवार तीन युवकों को पुलिस को देख भागने के क्रम में उन्हें धड़दबोचा जिनसे पूछताछ में उनलोगों ने अपना नाम गुरुचरण कर्मकार उर्फ पुटकू,जीवन कर्मकार उर्फ लूदु और शोकेन कर्मकार बताया,जिनके द्वारा दी गई जानकारी पर एक अन्य अपराधी काशीनाथ कर्मकार को भी गिरफ्तार किया गया।चारों ने यह बात स्वीकार किया कि वे लोग पिछले कुछ दिनों से मुसाबनी,गुड़ाबांधा और धालभूमगढ़ में रंगदारी मांग रहे थे।

इसी बीच 3 फरवरी को एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी कि एक व्यक्ति के घर में रंगदारी को लेकर फायरिंग की गई।वही 29 जनवरी को भी धालभूमगढ़ में रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज हुई।दोनों कांडों में गिरफ्तार चारों ने संलिप्तता स्वीकार की,जिनके पास से एक देसी पिस्टल,दो जिंदा कारतूस , दो मैगजीन 5 मोबाइल और एक मोटर साइकिल बरामद की है।गिरफ्तार सभी अपराधियों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



