
रांची : रामगढ़ जिला पुलिस कप्तान के लगातार उग्रवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलताएं मिल रही है । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के योगदान के समय से अभी तक कई उग्रवादियों को दबोचा कर सलाखो के पिछे भेजा जा चुका है। वही उग्रवादियों पर मिलती कामयाबी और सफलताओं की कड़ी में एक और सफलता हासिल हुई है। जिसे रामगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉ० बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को बताया कि भुरकुण्डा ओ०पी० अन्तर्गत सयाल नाला पार में टीपीसी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य छुपा हुआ था। पुलिस निरीक्षक पतरातू अंचल, योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सयाल नाला पार से समरित गंझू उर्फ मलिंगा को दो लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में समरित ने बताया कि टीपीसी के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू के आदेश पर उसके भतीजे बोटल उर्फ विशाल जी और दो अज्ञात उग्रवादियों ने उसे दोनों अवैध पिस्टल और कारतूस दिए थे। इन हथियारों से चारों उग्रवादियों ने 20 मई 2024 को 10 नम्बर सयाल डी कोलियरी में डम्प के पास पेलोडर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। घटना के बाद समरित ने दोनों अवैध पिस्टल और कारतूस छिपा कर रखे थे।
गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ पतरातू (भुरकुण्डा) थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अन्य फरार उग्रवादियों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है।




