Saraikela (संजीव मेहता) : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल कैंप में रक्त दान करने वाले रक्तदाता एम वी प्रसाद ने एक महीने के अंतराल में 127वीं बार एस डी पी (सिंगल डोनर प्लेटलेट ) डोनेशन कैंसर पीड़ित मरीज के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया. प्लेटलेट्स (एसडीपी ) देने के पहले एसडीपी दाता को अपना पूरा चेकअप करवाना पड़ता है एवं कम से कम डेढ़ लाख से ज्यादा प्लेटलेट्स काउंट होना चाहिए, तभी कोई भी व्यक्ति प्लेटलेट्स दे पाएगा.

डोनेट करने की प्रक्रिया जांच एवं डोनेशन मिलाकर एक घंटा लगता है. आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि रक्त को बर्बाद ना किया जाए रक्त को दान किया जाए किसी को जान बचाने के लिए रक्त एवं जीवन दोनों ही बहुत ही बहुमूल्य है और रक्त का कोई विकल्प नहीं है. अगर किसी को रक्त की आवश्यकता है तो उसे रक्त ही चढ़ाना पड़ेगा दूसरे किसी भी चीज से उनकी जान नहीं बच सकती इसलिए रक्त बहुत ही बहुमूल्य चीज है इसको बचाया जाए और जरूरतमंद को दान किया जाए.




