जमशेदपुर: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन जमशेदपुर में ग्राउंड के लिए जमीन तलाश रही है. आज एसोशियसन के सचिन सौरव तिवारी ने उपायुक्त के साथ पटमदा पहुंचे जहां एक ग्राउंड को देखकर उपायुक्त को जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है. हालांकि सौरभ तिवारी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि जमशेदपुर में चार ग्राउंड चाहिए स्टेडियम का डिमांड फिलहाल अभी नहीं है उनके पास राजधानी रांची में स्टेडियम है. लेकिन जमशेदपुर में स्टेडियम नहीं है. इसलिए यहां ग्राउंड की जरूरत है.अगर सरकार ग्राउंड के लिए जमीन देती है तो झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन उन ग्राउंड को सुसज्जित करेगी.

क़ीनन स्टेडियम के मुद्दे पर इन्होंने अपना रूख साफ करते हुए कहा कि किनन स्टेडियम में बैठने की जगह नहीं है एक समय था स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए जाना जाता था लेकिन अब क़ीनन स्टेडियम संकीर्ण हो गई है ऐसे में क़ीनन स्टेडियम अगर टाटा स्टील देती है इसके लिए स्टेडियम बड़ा करना होगा पार्किंग का इलाका बनाना होगा.फिलहाल झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से शहर के आसपास के इलाकों में चार ग्राउंड के लिए जमीन उपलब्ध कराने की सिफारिश की है.जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी प्रैक्टिस करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।




