
रांची : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर चिंतित है। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए खुली छूट देने के बावजूद भी बढ़ते अपराध को लेकर आलाअधिकारियों के साथ बैठक कर हर हाल में राज्य की विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं जमशेदपुर, रांची, धनबाद में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद आपराधिक घटनाएं चिंताजनक है,मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई जघन्य अपराध हुए हैं। किसी भी स्थिति और हाल में ऐसे अपराध स्वीकार्य और बर्दाश्त नहीं है। वर्तमान समय में, हो रही आपराधिक घटनाएं राज्य के लिए चिंता का विषय है। आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो,इसके लिए पुलिस बिना किसी दबाव के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। अपराधी कोई भी हो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य के अंदर अपराध के चेहरे हर दिन बदल रहे हैं।नए -नए आपराध को अंजाम दिया जा रहा है। कई अपराध सुनियोजित तरीके से किए जा रहे हैं। कुछ लोग राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे अपराधों और इनसे जुड़े अपराधियों से सख्ती से निपटने और सख्त कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा खुली छूट दी गई है। इसके बावजूद भी क्राइम कंट्रोल नहीं होते हैं तो अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में राज्य की विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया, रांची में निर्माणाधीन कांटा टोली फ्लाईओवर तथा सिमरन टोली से मेकान चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण के अधतन कार्य प्रगति की भी समीक्षा की ।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसी सभी नियुक्तियां जो प्रक्रिया दिन है उन नियुक्ति प्रक्रियाओं को पूरा करना सुनिश्चित करें और राज्य में 5000 सिपाहियों की शीघ्र बहाली करें। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में विभिन्न विभागों के विभिन्न पदों पर लगभग 40000 रिक्त पदों पर बहाली करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आला अधिकारियों के हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय रेस हो गया है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुनने और निदान करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं । अर्बन तथा रुलर क्षेत्रो में पुलिस अपनी सक्रियता बढ़ाएं। जिससे अपराधियों के मन में भय और डर उत्पन्न हो। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांगते , डीजीपी अजय कुमार सिंह ,मुख्यमंत्री के अपर सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दांडेल, पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार , नगर विकास सचिव अरवा राजकमल ,एडीजी हेड क्वार्टर आरके मलिक ,एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लटकर ,आईजी अखिलेश झा ,वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन सिंह समेत वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।




