
जमशेदपुर : टेल्को में रणजीत सिंह हत्या सहित विभिन्न कांडों में वांछित गणेश सिंह, रवि जायसवाल और अमन सिंह को पुलिस ने अंततः गिरफ्तार कर ही लिया । प्रेस वार्ता आयोजित कर एसएसपी कौशल किशोर ने जानकारी दी की 2022 में दुर्गा पूजा के दौरान टेल्को साबुज कल्याण के समीप रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा गणेश सिंह पर उलीडीह और एमजीएम थाना क्षेत्र में भी विभिन्न आपराधिक घटना को अंजाम दिया था।तब से वह लगातार फरार चल रहा है।इसे लेकर एक टीम भी घटित की गई और लगातार जानकारी अनुसार छापामारी भी की जा रही थी। इसी क्रम में बीते दिन जिला पुलिस को सूचना मिली की एक कार से गणेश , रवि जायसवाल और अमन सिंह कोलकाता से गालूडीह होते हुए जमशेदपुर आ रहे हैं।जिसके बाद पुलिस ने गालूडीह टोल प्लाजा का समीप पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। इसके बाद जैसे ही वे लोग पहुंचे पुलिस तीनों को दबोच लिया और हिरासत में लेकर जमशेदपुर पहुंची।
एसएससी ने बताया कि इनके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है।जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है। वहीं रवि जायसवाल के बारे में बताया कि उस पर भी रंगदारी सहित विभिन्न थाना में मामला दर्ज है।जबकि अमन सिंह पर भी अपराधी मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस इन तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक में भेज दिया है।




