
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी मैदान में शुभम कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। इस वारदात के मुताबिक, शुभम अपने दोस्तों सागर, पवन, और सलिल के साथ फुटबॉल मैदान के पास शराब पी रहा था। इसी बीच उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ,जिसके चलते सलिल ने अपनी पिस्तौल निकाल कर शुभम को गोली मार दी। गोली शुभम के सीधे सिर में लगी. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना के बाद, ये तीनों दोस्त भाग निकले, और उसके बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने उसको उठाकर टाटा मुख्य अस्पताल ले गई.जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वे बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती के निवासी था। लेकिन पहले वह कैरेज कॉलोनी में रहता था।इस समय, घटना के विवाद के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।इस पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी आलोक दुबे ने कहा कि अपराधियों कि शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी पुलिस छापामारी कर कार्रवाई कर रही है।




