Advertisements
रांची: झारखंड राज्य में हाल ही में हुए बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के बाद अधिकारी अपने नए कार्यस्थलों पर योगदान देने लगे हैं। इसी क्रम में, राज्य के नए माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने आज अपना योगदान दिया। इस मौके पर उन्हें पदाधिकारी और कर्मचारियों द्वारा गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राजेश प्रसाद के योगदान के समय कई शुभचिंतक भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें गुलदस्ता देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
Advertisement

उनके योगदान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह उम्मीद जताई कि उनकी कार्यशैली से विभाग में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। राज्य में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के बाद यह एक अहम बदलाव है, जिसमें अधिकारियों द्वारा अपने नए पदों पर कार्यभार संभाला जाता है।






