बोकारो : बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह रेलवे साइडिंग में ट्रैक्टर चालक जादू साहिस को दो बाइक सवार अपराधियों ने चार गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर एसपी हरविंदर सिंह पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि मौके पर एक पर्चा भी पुलिस को मिला है। चालक मिट्टी लेकर पहुंचा था इसी दौरान उसकी गोली मारी गई है। घायल चालक को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल चालक को पेट कमर और पैर में गोली लगी है। बांधडीह रेलवे साइडिंग में बाउंड्री वाल का काम रेलवे के द्वारा कराया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान गोली मारी गई। रेलवे साइडिंग पर मौजूद लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके से पांच खोखा भी पुलिस में बरामद किया है। किस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रेलवे साइडिंग में पिछले 6 महीने से बाउंड्री वालों का काम चल रहा था। घटना रंगदारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।




