जमशेदपुर: जमशेदपुर सहित पूरे भारत के विभिन्न शहरों से 100 करोड़ से ज्यादा का ठगी करने वाला नटवरलाल पति पत्नी को जमशेदपुर पुलिस ने गोमो स्टेशन से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में टेल्को निवासी महेश्वर बेसरा ने रुपए दुगने करने का लालच देकर मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह पर ठगी करने का मामला साकची थाना में दर्ज कराया था। FIR दर्ज होने के बाद से दोनों पति-पत्नी शहर छोड़ कर फरार हो गए थे वहीं पुलिस इस मामले में अनुसंधान में लगी हुई थी।

इसी बीच बीते दिन एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि ये दोनों नटवरलाल तेजस राजधानी ट्रेन में है और दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे हैं, जिसके बाद जमशेदपुर पुलिस की एक टीम उस ट्रेन में शामिल हुई और जैसे ही ट्रेन धनबाद के गोमो रेलवे जंक्शन में रुकी तो टीम ने दोनों को धड़ दबोचा और हिरासत में लेकर जमशेदपुर ले आई जहां पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग घूम घूम कर पूरे भारत के विभिन्न शहरों में 100 से ज्यादा लोगों से लगभग 50 से 100 करोड रुपए की ठगी की है, वैसे इनमें से कुछ लोगों को वे लोग कुछ पैसे भी लौट आए थे। इधर पुलिस उनके साथ जुड़े अन्य लोगों और ठगी का और मामले के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है।




