
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से 100% दिव्यांगों को मतदान कराने के लिए सिदगोड़ा टाउन हॉल में ‘सारे दिव्यांग करेंगे मतदान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिले के दिव्यांग शामिल हुए वही उपायुक्त सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे जिनके द्वारा समाज में सेवा भावना और उत्कर्ष कार्य करने वाले दिव्यांगों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया वहीं मतदान के दिन किस तरह दिव्यांगों को केंद्र तक ले जाया जाएगा इसके बारे में जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया कि मतदान में 100% वे हिस्सेदार बने वही उपायुक्त,डीडीसी और एसडीओ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को भी रवानाकी, इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 16000 दिव्यांग मतदाता है।
इस चुनाव में जिला प्रशासन की ओर से उन्हें घर से मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध करा रही है जिसके तहत उनके लिए अलग से काउंटर और घर से मतदान केंद्र तक लाने ले जाने की सुविधा दी जाएगी ताकि 100% दिव्यांग मतदान कर सके।




