दावथ (रोहतास) : गांव में अपने घर के छोटे से कमरे से शुरू हुए सफर जो आज दिल्ली और मुंबई तक में सफलता का परचम लहराने वाला दावथ का लाल जो मेडिकल के क्षेत्र में नित नए सफलता का प्रतिमान स्थापित कर रहा है। आपको बताते चल कि दावथ प्रखंड के निज़ ग्राम दावथ के रहने वाले डॉक्टर अंबुज गिरि जो साधारण से परिवार में जन्मे पत्रकार अनिल कुमार गिरि के छोटे भाई हैं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेडिकल की परीक्षा इन्होंने वेस्ट बंगाल जोन से निकाली और एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।

अपनी तैयारी को अनवरत जारी रखते हुए इन्होंने एम डी की परीक्षा भी फेस की और एम डी की पढ़ाई पूरी कर वाराणसी से अपना चिकित्सकीय सफर भी शुरू कर दिया। इस दौरान इन्होंने क्षेत्र के लोगों को वाराणसी में समय-समय पर सहूलियत एवं चिकित्सकीय परामर्श देने का भी अवसर प्राप्त किया।पुनः इन्होंने वाराणसी से ही सीसीएफ की डिग्री भी हासिल कर ली। अब इन्होंने डी एम स्तर की मुकाम हासिल करते हुए 104 वां रैंक प्राप्त किया है जिसकी काउंसलिंग के लिए मुंबई ,दिल्ली और कोलकाता संभावित विकल्प इन्हें मिला है।स्वभाव के सरल व्यक्तित्व वाले डॉक्टर अंबुज गिरि ने बताया कि जब भी जरूरत पड़ेगी क्षेत्र के लोगों के लिए मैं आऊंगा और निशुल्क शुल्क सेवा दूंगा। उनके इस सफलता के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने उनके इस सफलता पर केवल प्रखंड ही नहीं बल्कि जिले का नाम रौशन करने पर शुभकामना दिया। भाजपा पूर्व विधायक राजेश्वर राज , भाजपा बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर बलीराम मिश्रा,शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष रंजन, सामाजिक कार्यकर्ता बिके सिंह उर्फ पिंटू सिंह चिल्ल्हा,कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरेंद्र पाण्डेय,ब्राह्मण समाज सेवा संघ के नंदजी पांडेय,प्रकाश तिवारी,अरुण दूबे,रजनीश पांडेय,अखिलेश तिवारी,रजनी कान्त तिवारी,अरविंद गुड्डू उपाध्याय, पिंटू तिवारी, अरविंद मिश्रा ,अनंत तिवारी,पप्पू पाण्डेय,बालाजी तिवारी,चंद्रभान दुबे प्रेमरंजन दुबे उर्फ बड़क बाबा,पत्रकार दुर्गेश किशोर तिवारी, रजनीकांत पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, पीके मिश्रा ,राजू पाठक, चारों धाम मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं लोगों ने की।




