
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा शास्त्री नगर मे हथियार लेकर घूम रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी ने जानकारी दी की, बीती रात गुप्त सूचना मिली कि कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो के समीप दो युवक पिस्तौल लेकर संदिग्ध अवस्था में विचरण कर रहे हैं ।इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर छापामारी की जिसे देख दोनों भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा। जिन्होंने अपना नाम मोहन ठाकुर उर्फ मोहन शर्मा और अजय सिंह उर्फ लालू सिंह कदमा निवासी बताया। जिनकी तलाशी लेने पर चार जिंदा कारतूस और एक देशी पिस्तौल बरामद की city sp ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में अपराधीक इतिहास रहा है। जिसमे वे जेल भी जा चुके हैं । कल की घटना में लोगों के बीच डर बनाने के लिए वे लोग पिस्तौल लेकर घूम रहे थे। फिलहाल पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




